Hindi Kavita
हिंदी कविता
"प्रेम तुम से ही रहेगा"
सुनो दिकु...
प्रेम तुम से हुआ है
तुम से ही रहेगा
तुम आओ ना आओ
तुम दिखो ना दिखो
तुम मिलो ना मिलो
प्रेम का शरीर भले ही जुदा है
पर आत्मा से वह तुम्हारे पास ही रहेगा
नही आ सकता कोई और तुम्हारे सिवा
चाहे उम्रभर प्रेम आंसुओं में ही जियेगा
प्रेम तुम से हुआ है
आखरी सांस तक तुम से ही रहेगा
*प्रेम का इंतज़ार अपनी दिकु के लिए*
Tags

